राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, की 7 बड़ी घोषणाएं !

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने जनता के लिए 7 बड़ी घोषणाएं की हैं।

कांग्रेस का मानना है कि राजस्थान में रिवाज नहीं बदलेगा. वहीं, बीजेपी का मानना है कि राजस्थान की जनता 5 साल के रिवाज को बरकरार रखेगी. बता दें कि एक तरफ जहां कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र आने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के अन्य दिग्गज अलग-अलग जगह पर जनसभाएं और रोड शो करने वाले हैं.

मैनिफेस्टो जारी करते हुए अशोक गहलोत ने कहा-

सबसे पहले सी पी जोशी और उनकी टीम को बधाई  मिशन 2030 भी आधार है हमारे मैनिफेस्टो का
खरगे साहब मैनिफेस्टो रिलीज़ में पधारे हैं, इससे आप कांग्रेस पार्टी की गंभीरता को समझ सकते हैं।
मैनिफेस्टो को महत्व देने का काम पहली बार देश में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया है हमारा कहना है कि वायदा करो मत और करो तो उसको पूरा करो, हेल्थ स्कीम की पूरे देश में चर्चा है
सामाजिक सुरक्षा की बात हमने की है।

1. किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा।
2.  चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा।
3.  4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
4.  पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा।
5.  गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा।
6.  राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी।

7.  मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा।
8.  छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।
9.  सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा।
10.  100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
11.  हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे।
12.  आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे।
13.  पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।

वहीं बीजेपी अपना घोषणा पत्र पिछले सप्ताह ही जारी कर चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×