राजस्थान

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू की कार दुर्घटना में मौत, बेटे मानवेंद्र और पोता गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और कांग्रेस के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया है। हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनके पुत्र हमीर सिंह और ड्राइवर घायल हुए हैं। मानवेंद्र सिंह, वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं। मानवेंद्र अभी कांग्रेस में हैं।

हादसा मंगलवार शाम 5 बजे अलवर के नौगांव के पास हरियाणा बॉर्डर पर हुआ। घायलों को अलवर के अस्पताल पहुंचाया गया। मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है। पूर्व सांसद को पसलियों और फेफड़ों में भी चोटें आई हैं। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

अलवर के एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब 5 बजे हुई। कार में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे, सभी दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। हादसे की जानकारी कंट्रोल रूम को फोन पर मिली। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 

वहीं चश्मदीदों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार सड़क से नीचे जाकर डिवाइडर पार कर गई और दीवार से टकरा गई। वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक का पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल खतरे से बाहर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×