राजस्थान

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या पर राजस्थान में उबाल, हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पुलिस को कैसे मिला सुराग !

राजस्थान में करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्यारों के साथ आए नवीन के मोबाइल से पुलिस ने तथ्य जुटाए हैं। खबरों में कहा गया है कि हत्या के आरोपी नवीन को अपने साथ गोगामेड़ी के घर लेकर गए थे। नवीन की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिवार से जानकारी इकट्ठा की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

जयपुर में मंगलवार दोपहर गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने बताया थआ कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर श्याम नगर जनपथ पर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×