राष्ट्रीय

(CEC) ज्ञानेश कुमार के वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष और आम जनता आर पार की लड़ाई के मूड में ,विपक्ष ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा,

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है।
विपक्षी दलों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मामलों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है

 

कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल के अनुसार, विपक्षी नेताओं ने 2 अक्टूबर को आवेदन किया था और 5 अक्टूबर को प्रतिनिधिमंडल के नाम सौंपे गए थे, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से अभी तक समय तय नहीं किया गया है। राष्ट्रपति के हिमाचल प्रदेश में होने के कारण भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

राहुल गांधी समेत लगभग 200 विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं

स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। CEC ज्ञानेश कुमार के आवास और चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×