आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, अब तक 11 लोगों की मौत, 50 लोग घायल,राहत और बचाव अभियान जारी !

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार रात एक यात्री ट्रेन के सिग्नल पार कर दूसरी यात्री ट्रेन से टकराने से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार रात एक यात्री ट्रेन के सिग्नल पार कर दूसरी यात्री ट्रेन से टकराने से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

कोठावलासा मंडल (ब्लॉक) में कंटाकपल्ली जंक्शन के पास विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर से टकरा जाने के बाद विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के वाल्टेयर डिवीजन के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे खंड में अलमांडा और कंटाकपल्ली के बीच हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। इस हादसे में ट्रेन नंबर 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल की टक्कर हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के सिग्नल ओवरशूटिंग के कारण टक्कर हुई। दुर्घटना का संभावित कारण मानवीय भूल है।

स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने बचाव और राहत अभियान चलाया। दुर्घटनास्थल पर अंधेरा था, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया। हालांकि बचाव अभियान देर रात खत्म हो गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×