आंध्र प्रदेश

Andhra pradesh:आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, 7 की मौत अनेको घायल !

Andhra pradesh:आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, 7 की मौत अनेको घायल !

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में बुधवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायलों की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह सभा कंदुकुर में चल रही थी। भीड़ अधिक होने के चलते पहले धक्का-मुक्की हुई फिर भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरा का माहौल बन गया। लोग चीख-पुकार मचाते हुए अपनी जान बचाते हुए भागे।

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब तक 7 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत नाजुक है और करीब 6 से अधिक लोग घायल है। बता दें चंद्रबाबू नायडू तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो हैं।

Back to top button
×