आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने की गिरफ्तारी

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है. टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है. भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार (9 सितम्बर) सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की. नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था.

नायडू को सुबह तड़के नांदयाल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे. उन्हें गिरफ्तार करने नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी.

नंद्याल जिले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राज्य सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दौरान, नायडू ने कहा कि “अधिकारी उनके अवैध काम या उस मामले में शामिल होने के सबूत नहीं दिखा रहे हैं।” नायडू ने दावा किया, ”मुझे निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मैं लोगों के मुद्दे उठा रहा हूं।” टीडीपी सुप्रीमो को कौशल विकास निगम भ्रष्टाचार मामले में पुलिस उपाधीक्षक एम. धनंजयुडु के नेतृत्व वाली सीआईडी टीम ने शनिवार सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार किया। इस बीच, पूरे आंध्र प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।

 

हाल ही में अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता के साथ बातचीत के दौरान नायडू, जो राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, ने दावा किया था कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। नायडू ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य की वाईएसआरसीपी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था, “आज या कल वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×