आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज ! जल्द में NDA शामिल हो सकते है !

आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के एक विधायक की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ ‘‘हत्या के प्रयास’’ का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने ये कार्रवाई टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) के एक विधायक की शिकायत पर दर्ज किया है. इसमें पूर्व सीएम, दो आईपीएएस अधिकारियों के साथ हीदो रिटायर्ड अधिकारी भी आरोपी हैं.
उंडी विधानसभा सीट से विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि पूर्व सीएम और अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची. इसमेंवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीतारमणजनेयुलु, पुलिस अधिकारी विजय पॉल और डॉक्टर जी प्रभावती शामिल थे.
विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है, आंध्र प्रदेश सरकार की सीबीसीआईडी ने मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया. इसके बाद गैर-कानूनी तरीके से 14 मई 2021 को अरेस्ट कर लिया था. इतना ही नहीं मुझे धमकी भी दी गई थी और पुलिस वाहन के अंदर खींचा गया और उसी रात जबरन गुंटूर ले जाया गया था.