राष्ट्रीय

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार !

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार !

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है। ईमानदार नेता की छवि वाले मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। मल्लिकार्जुन खड़गे की राजनीति में शून्य से शिखर तक पहुंचने की कहानी बेहद रोचक है। राजनीतिक जीवन का आगाज एक छात्र संघ के नेता के तौर पर करने वाले खड़गे ने समाज के कल्याण को लेकर कई लड़ाइयां लड़ीं।

नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आजादी के 75 सालों में कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया और संविधान की रक्षा की. आज लोकतंत्र खतरे में हैं और संविधान पर हमले हो रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस ने आंतरिक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत किया है. शशि थरूर को शुभकामना देता हूं

कांग्रेस निर्वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गाँधी ,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बनने पर बधाई दी !

Related Articles

Back to top button
×