उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश : यातायात पुलिस बूथ में फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, महकमे में मचा हड़कंप,आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया !

उत्तर प्रदेश : यातायात पुलिस बूथ में फांसी के फंदे पर लटका मिला पुलिसकर्मी का शव, महकमे में मचा हड़कंप,आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया !

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शहर कोतवाली इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर एक सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बता दें कि सिपाही ट्रैफिक में तैनात था। सिपाही के शव की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र, सीओ सिटी/यातायात विनोद द्विवेदी शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, शहर कोतवाली के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर लोहे की दुकान बनाकर पुलिस का यातायात बूथ संचालित किया जा रहा है। आज बुधवार सुबह जब यह बूथ खोला गया तो हड़कंप मच गया क्योंकि अंदर यातायात में तैनात सिपाही अशोक कुमार यादव का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के अनुसार, देवरिया का मूल निवासी अशोक कुमार यादव हरदोई में तैनात था।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×