मणिपुर

सुबह से शाम तक वोट चोरी सीट चोरी से लेकर MP,MLA चोरी में व्यस्त एक समय तड़ी पार रहे संघियो के चाणक्य से एक राज्य तक नहीं सम्भल रहा ,मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर,!

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा और तनाव का माहौल गरमा गया है। करीब एक महीने पहले अगवा किए गए छह नगा पुरुषों के शव बरामद होने के अगले ही दिन, भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित एक कुकी-ज़ो गांव में ताजा झड़पें हुईं। इस नए हिंसक घटनाक्रम में दो लोगों की जान चली गई है, जिससे पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

संयुक्त सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम को जानकारी दी थी कि उन्होंने तलाशी अभियान के दौरान छह शव बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये शव उन नगा नागरिकों के माने जा रहे हैं जिन्हें बीते 13 मई को अगवा कर लिया गया था। सुरक्षा एजेंसियां पिछले चार हफ्तों से लगातार इन लापता पुरुषों की तलाश में जुटी हुई थीं।

इस बरामदगी से ठीक एक दिन पहले नगा संगठनों ने सेनापति जिले में बंधक बनाए गए 14 कुकी पुरुषों को रिहा किया था। नगा समूहों ने इन लोगों की रिहाई के बदले प्रशासन के सामने अपने अगवा किए गए छह साथियों को जल्द से जल्द ढूंढने और उन्हें वापस सौंपने की मांग रखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×