उत्तरप्रदेश

राम मंदिर दान पात्र मामले में “सत्य बोलने की हिम्मत मेरे अंदर नहीं है” ये है भाजपा के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह और ये देश बनाया है मोदी ने जहाँ सच बोलने से खुद उनकी पार्टी के नेता सिहर जाते है !

उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित अपने आवास पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों के सवाल पर खुलकर जवाव दिया। राम मंदिर दान पात्र विवाद, के आरोपों को लेकर उन्होंने अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान पात्र मामले पर सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि सच बोलने की हिम्मत फिलहाल उनके अंदर नहीं है।

कैसरगंज के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह काफी दिनों बाद दिल्ली से गोंडा स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले में फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा, “मैं बहुत कमजोर आदमी हूं। अगर इस मुद्दे पर सच बोल दूंगा। तो बड़ी परेशानी में पड़ जाऊंगा। इसमें बहुत बड़े लोग शामिल हैं। अभी मेरे अंदर सच बोलने की हिम्मत नहीं है। लेकिन समय आने पर जरूर बोलूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×