पूर्व 73 नौकरशाहों ने NTA और CBSE विवाद पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की ! इन 73 के खिलाफ ED,CBI के छापे पड़ जाए तो कोई आश्चर्य नहीं !

पूर्व नौकरशाहों के एक समूह ने नीट-प्रश्नपत्र ‘लीक’ मामले और ऑन-स्क्रीन मार्किंग OSM प्रणाली को लेकर हुए विवाद का हवाला देते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की मूल्यांकन प्रणाली की गहन एवं समयबद्ध समीक्षा किए जाने की बुधवार को मांग की।

समूह ने एक खुले पत्र में प्रश्नपत्र लीक होने का खतरा कम करने के लिए सख्त और अत्याधुनिक सुरक्षा एवं क्रिप्टोग्राफिक प्रोटोकॉल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी डिजिटल मूल्यांकन सॉफ्टवेयर का राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किए जाने से पहले उसका सख्ती से थर्ड-पार्टी ऑडिट किया जाना चाहिए।
पत्र में कहा गया है, “हम केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आयोजन में बार-बार मिली असफलताओं पर गहरा दुख और आक्रोश जाहिर करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं। व्यवस्था के स्तर पर हुई इन लापरवाहियों ने लाखों युवा भारतीयों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है और हमारे लोकतंत्र के सबसे अहम हिस्सों में से एक-सार्वजनिक शिक्षा और मेधा प्रणाली-पर जनता का विश्वास घटा दिया है।”



