चाचा के बेटी से लड़ा रहा था इश्क,चचेरी बहिन ने शादी का दबाबा बनाया तो कर दी गला घोटकर हत्या, हत्या का आरोपी अमित तिवारी गिरफ्तार !

26 जनवरी को सुबह 4:10 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली जिसमें शिवाजी रोड (खोरा रोड) के पास सड़क किनारे जले हुए सूटकेस के बारे में बताया गया, जो अंबेडकर चौक और केरल पब्लिक स्कूल, आईएफसी पेपर मार्केट, गाजीपुर के बीच है।

डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक धानिया ने कहा, “मौके पर पहुंचने पर पुलिस को सूटकेस के अंदर एक शव मिला। फोरेंसिक टीम ने गहन जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया।” विज्ञापन डीसीपी ने कहा, “पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक कार की पहचान की जो संदिग्ध लग रही थी।
तकनीकी निगरानी के माध्यम से पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से अमित तिवारी (22) नामक कैब चालक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान अमित ने अपना अपराध कबूल कर लिया। अमित ने शव की पहचान अपनी चचेरी बहन शिल्पा पांडे (22) के रूप में की, जिसके साथ वह नवंबर 2024 से लिव-इन रिलेशनशिप में था।
पुलिस के अनुसार शिल्पा ने अमित पर अपने परिवार को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बनाया था, साथ ही उसे और उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। 25 जनवरी को उनके किराए के घर में बहस बढ़ गई। गुस्से में आकर शराब के नशे में धुत अमित ने शिल्पा की रात करीब 8-8:30 बजे गला घोंटकर हत्या कर दी। डीसीपी ने कहा कि अमित ने शव को छिपाने के लिए एक सूटकेस का इस्तेमाल किया,



