महाराष्ट्र के लोनावला में पॉर्न वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश,भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद !
महाराष्ट्र के लोनावला में अश्लील वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह गोरखधंधा लोनावाला के वीला में दो दिनों से चल रहा था। अलग-अलग राज्यों से कुछ युवक-युवतियां आकर यहां अश्लील वीडियो बनाने में लगे हुए थे। पुलिस को कुछ वीडियो भी हाथ लगे हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्हें लोनावला के पाटन गांव में बने अर्णव विला में यह शूटिंग चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो 13 लोग पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान अश्लील वीडियो 6.72 लाख रुपए के 2 कैमरे और कुछ अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने को केस दर्ज किया है।
भारत में पॉर्न वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। इसे अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है। 15 लोगों का गैंग मिलकर अश्लील वीडियो बनाने के काम में जुटा हुआ था।