पंडित नेहरू के नेतृत्व देश पाँच सालों में ही मॉडर्न इंडिया बन गया था जबकि आज “”गले की फांस हैं’ मोदी भारत में लोकतंत्र की हत्या की कमान संभाल रहे हैं मोदी -जयराम रमेश

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पार कर लिया है。इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के अवसर पर, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पंडित नेहरू की उपलब्धियों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को प्रमुखता से याद किया。
Jawaharlal Nehru became Prime Minister of India on August 15, 1947 presiding over a stellar Cabinet – the likes of which have rarely been seen in the world. Over the next five years, modern India came into being.
Over 560 princely states were integrated peacefully into the…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 10, 2026
पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें योजना आयोग (अब NITI Aayog) का गठन और विज्ञान व प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन शामिल है。पंचवर्षीय योजनाएं: देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए उन्होंने लगातार तीन पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया。
कांग्रेस ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री बनने के बाद, उन्होंने एक ऐसी शानदार और दूरदर्शी कैबिनेट का नेतृत्व किया, जिसने अगले पांच वर्षों में आधुनिक भारत की रूपरेखा तैयार की。
दूसरी और कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आगे कहा, “पीएम मोदी भले ही देश के सबसे लंबे तक सेवारत प्रधानमंत्री बन गए हों, लेकिन वे भारत के गले की फांस हैं, और भारत में लोकतंत्र की हत्या की कमान संभाल रहे हैं। उनकी वजह से चुनाव आयोग की आजादी और वोटर लिस्ट की पवित्रता खतरे में है।” उन्होंने कहा, “हमारे एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स को खत्म करके साइंटिफिक सोच को मिटा दिया गया है। नीट और सीबीएसई से जूड़े घोटालों से यह साबित भी हुआ है। प्राइवेटाइज़ेशन और ‘Not Found Suitable’ जैसे गलत तरीकों से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को कमजोर कर दिया गया है।”



