अरुणाचल

अरुणाचल प्रदेश -सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू खामोश ,कांग्रेस ने रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए,

10 नवंबर 2026 को अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पस प्रोजेक्ट (SUMP) पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कथित ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने इस बांध परियोजना का समर्थन करने के लिए भाजपा सांसद तापिर गाओ की भी आलोचना की है।

कांग्रेस ने कहा कि रिजिजू को सियांग नदी पर प्रस्तावित इस मेगा बांध परियोजना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राज्य कांग्रेस प्रवक्ता कोन जिर्जो जोथम ने रिजिजू के 4 नवंबर के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसा जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। जोथम ने कहा कि विपक्ष को सलाह बाद में दी जा सकती है, लेकिन सियांग के लोगों के सवालों का जवाब टाला नहीं जा सकता।

कांग्रेस ने पूछा कि जब स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है और सहमति, पुनर्वास, मुआवजे व आजीविका से जुड़े मुद्दे अनसुलझे हैं, तो PFR तैयार करने की प्रक्रिया क्यों आगे बढ़ाई जा रही है। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जनपरामर्श और आदिवासी अधिकारों को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×