सिखों के 10वें गुरु “श्री गुरु गोबिंद सिंह”जी का नाम हटा पहले ही चालू हो चुके पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा !

बिहार में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का पहले से प्रस्ताव था, जिसे नजरअंदाज किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के सासंद व् राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पुराने प्रस्ताव से जुड़ा एक दस्तावेज साझा किया और सवाल उठाया कि 10 फरवरी 2026 को बिहार के सड़क निर्माण विभाग ने एक पत्र के माध्यम से स्वीकार किया था कि तख्त श्री पटना साहिब के निकट होने के कारण पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव विचाराधीन है और इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी के नाम पर जिस पुल का नाम रखने का निर्णय लिया गया था, अब उस पुल का नाम नीतीश कुमार जी के नाम पर रखने का निर्णय लिया जा रहा है।
▪️सिक्ख समुदाय की भावनाओं से ये खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है?
▪️ उनके जीते जी ही वो काम करना जो मरणोपरांत किए जाने चाहिए से यह सवाल भी उठता है कि नीतीश कुमार जी को इतना आनन फानन में राजनीतिक मुख्यधारा से क्यों खदेड़ा जा रहा है?— Pawan Khera ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) November 21, 2026
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस नामकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की बात हुई थी। वहीं, सत्ता पक्ष (भाजपा और जदयू) का तर्क है कि बिहार के विकास और बुनियादी ढांचे में नीतीश कुमार के बड़े योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है



