कौन राहुल पूछ ठहाके लगाने वाले अविनाशी देवदूत घुटनो पर आये , लोको पायलट की शिकायतों के समाधान के लिए समिति गठित की, राहुल गांधी ने लोको पायलट की थी मुलाक़ात !

रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट और गार्ड की ओर से की गई शिकायतों पर विचार करने और एक महीने के भीतर उसपर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक बहु-विषयक समिति गठित की है।

लोको पायलट संघों ने बोर्ड के फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया कि हाल ही में हुए रेल हादसों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न विपक्षी सांसदों और व्यापार संघों द्वारा उनके मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाये जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।
राहुल गांधी ने स्टेशन पर क्रू लॉबी का दौरा किया और कुछ लोको-पायलटों से बात कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जाना। विभिन्न लोको पायलट एसोसिएशनों, जिनके सदस्य गांधी के दौरे के दौरान लॉबी में मौजूद थे, ने सीपीआरओ के बयान का विरोध किया और कहा कि जब तक लोको पायलटों की शिकायतें एक जैसी हैं, तब तक उनके डिवीजनों और कार्य क्षेत्रों पर ध्यान देना बेमानी है।



