UP :आगरा में खाकी का दागदार चेहरा नशे में घर में घुसा दरोगा, घर में मौजूद लड़की से की छेड़खानी,गुस्साए लोगों ने दरोगा को खंभे से बांधकर पीटा !
घटना बरहन इलाके के गांव तिहेया की है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। घर में घुसने वाला शख्स बरहन थाना पर तैनात दरोगा संदीप कुमार है। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
गुस्साए लोगों ने दरोगा को घर के पास एक खंभे से बांध दिया। फिर लोगों ने दरोगा को जमकर पीटा। फिर ग्रामीणों ने थाने पर फोन करके घटना की सूचना दी। आनन-फानन में विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दरोगा को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। उस वक्त तक दरोगा नशे की हालत में ही था। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया।
UP : आगरा में दरोगा जी को खंभे से बांधकर पीटा,नशे में घर में घुसा था,जबरदस्ती रेप कर रहा था,फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।#UttarPradesh pic.twitter.com/7Xe6Wca0sZ
— News Network 24×7 (@24x7_network) September 18, 2023
लड़की का कहना है कि दरोगा लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। आते-जाते उस पर कमेंट करता था। कहता था कि मेरी बात नहीं मानेगी, तो तुझे और पिता को झूठे केस में फंसा दूंगा। कल रात को वह दीवार फांदकर घर में घुस आया। मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा।”
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया, ”आरोपी दरोगा संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभागीय कार्रवाई भी होगी।”