उत्तरप्रदेश

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने उत्तरप्रदेश कानपुर में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण पर प्रेसवार्ता की।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने अप्रैल 2026 में महिला आरक्षण (Women’s Reservation) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है और उनकी मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर “महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन (Delimitation) का षड्यंत्र” रचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है, तो सरकार इसे तुरंत (543 सीटों पर) लागू क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने इसे “घड़ियाली आंसू” और “महिलाओं को ठगने का काम” बताया

साधना भारती ने कहा की “ओबीसी महिलाओं को आरक्षण संख्याबल के अनुपात में मिले  मोदी जी,”ओबीसी महिला आरक्षण” हड़पना चाह रहे हैं,तभी तो जाति जनगणना से पहले ही मोदी मायाजाल बिछा रहे हैं।

साधना भारती ने मांग की कि 543 लोकसभा सीटों में से 181 सीटों पर तत्काल प्रभाव से महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए, जिसे कांग्रेस का पूरा समर्थन है।

कांग्रेस नेता साधना भारती ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिलाओं के अधिकारों के पीछे छिपकर पुरुषों को बचाने की कोशिश कर रही है और आरक्षण को अनावश्यक रूप से परिसीमन से जोड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×