नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, वाहनों को लगाई आग, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम !

नोएडा के फेज-2 और सेक्टर-62 में सोमवार सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया, जिससे डीएनडी (DND), सेक्टर 62, और चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और सुरक्षाबलों को तैनात किया है, लेकिन कई मुख्य रास्तों पर लंबा जाम लगा है।

श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वो अपना विरोध जारी रखेंगे. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्के बल और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने लगे. ग़ुस्साए श्रमिकों ने कई कंपनियों में तोड़फोड़ भी की है.
आईए आपको बताते है कि इन श्रमिकों की मांगें क्या है.
नोएडा में प्रदर्शनकारी श्रमिकों की मांग है कि पड़ोसी राज्य की तरह उनका न्यूनतम वेतन 18-20 किया जाए.
– कर्मचारियों ने कंपनी से बोनस दिलाए जाने की माँग की है.
– जिन कारखाने ओवरटाइम कराने का भुगतान नहीं किया जा रहे हैं, वहां डबल भुगतान कराया जाए.
– कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ कारखानों में महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता.
– आठ घंटे काम करने पर भी खाने को अच्छा खाना नहीं दिया जाता है.



