मणिपुर

Manipur:मणिपुर में छुट्टी पर आए भारतीय सेना के एक जवान का पहले अपहरण और फिर हत्या,जवान की मौत पर शोक !

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते काफी समय से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। अब एक ताजा मामले में सेना के एक जवान की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, सेना के इस जवान का कुछ हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। बाद में सेना के जवान को मौत के घाट उतार दिया गया। सेना के जिस जवान की हत्या की गई है उनका नाम सर्टो थांगथांग कोम बताया जा रहा है।

मणिपुर में छुट्टी पर आए भारतीय सेना के एक जवान 41 वर्षीय सर्टो थांगथांग कॉम, जो रक्षा सेवा कोर (डीएससी) में थे, की हत्या कर दी गई है। भारतीय सेना के एक जवान कॉम की अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था और बाद में उनकी हत्या कर दी।

 

40 साल के सिपाही सर्टो थांगथांग कोम कीमौत के बाद अब उनके परिवार में दुख का लहर है। सिपाही अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों(एक लड़का-एक लड़की) को छोड़ गए हैं।

 

इस घटना को लेकर मृतक जवान का 10 साल का बेटा प्रत्यक्षदर्शी है। घटना को लेकर मृतक जवान के बेटे का कहना है कि वो और उसके पिता कमरे में मौजूद थे तभी 3 हथियारबंद लोग घर में घुस गए। इसके बाद उन लोगों ने पिता के सिर पर पिस्तौल तान दी और सफेद कार में उन्हें जबरन बैठाकर ले गए।

इस घटना में जवान को सिर पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। जवान का शव इंफाल पूर्व के सोगोलमांग पुलिस स्टेशन के तहत मोंगजाम के पूर्व खुनिंगथेक गांव से बरामद किया गया है। शव की पहचान भाई और बहनोई ने की है। बताया ये भी जा रहा है कि जवान घुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल इस घटना के बाद सेना ने शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए टीम भेजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×