क्राइम रिपोर्ट
कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू,सीजेआई की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच मामले को सुन रही है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सीजेआई की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच मामले को सुन रही है।

कोर्ट ने चिंता जताई कि सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर की गई है। उसके शव को दिखाया है। सीजेआई ने कहा, हर जगह हमने देखा कि पीड़िता की पहचान दिखाई है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने पूछा कि प्रिंसिपल ने हत्या को शुरुआत में आत्महत्या क्यों बताया?



