देश की राजधानी दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह जी की पीट पीटकर हत्या,राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के लोगों की उठायी आवाज़ और पूछा क्या हम यहाँ सुरक्षित हैं ?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुर के प्रसिद्ध संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर की गई हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए और पूछा कि “ऐसी कई घटनाओं के बाद, आज दिल्ली में हर पूर्वोत्तर का परिवार यही सवाल पूछ रहा है –
Chongtham Vikram Singh ji, a renowned musician from Manipur, went downstairs to ask some men to lower the noise outside his home. He was beaten to death for it.
A father, killed outside his own home, in his own country's capital. After many such incidents, every Northeast family…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026
54 वर्षीय संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह ने रविवार देर रात अपने घर के बाहर स्थानीय ढाबे के कर्मचारियों और डिलीवरी बॉयज द्वारा शराब पीने और शोर मचाने का विरोध किया था
इस घटना के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों और विभिन्न छात्र संगठनों में भारी आक्रोश है। सोमवार को समुदाय के लगभग 100 लोगों ने किलोकरी गांव में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया



