मध्यप्रदेश

भारत के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में मलेरिया और मौसमी बीमारियों से हुई तीस बच्चों की मौत पर बीजेपी को घेरा, बोले- ये सरकार की पूर्ण विफलता !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 30 आदिवासी (बैगा जनजाति) बच्चों की मौत पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर जारी एक बयान में इस दुखद घटना के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे “सरकार की पूर्ण विफलता” करार दिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों (अगस्त-सितंबर) में बालाघाट के वनांचल व आदिवासी बहुल इलाकों में दूषित पानी, मलेरिया, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के प्रकोप के कारण लगभग 30 बच्चों की जान चली गई है, जबकि 100 से अधिक बच्चे अभी भी बीमार बताए जा रहे हैं।

मृत बच्चे मुख्य रूप से बैगा समुदाय से हैं, जिसे बेहद पिछड़ा और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×