Narender Surrender ट्रंप को खुश करने के लिए UPI पर शुल्क ?-राहुल गांधी का आरोप

लोकसभा नेता विपक्ष व् कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता साफ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने हालिया नोटिफिकेशन के जरिए ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (MDR) लगाने का रास्ता गुपचुप तरीके से खोल दिया है !
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की ‘जीरो-MDR’ (Zero-MDR) नीति का विरोध कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी दबाव के सामने झुक गए है
मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है।
अब ₹2,000 से ऊपर के merchant UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है। इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है।
सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 15, 2026
उन्होंने कहा कि भले ही ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजैक्शन कुल वॉल्यूम का सिर्फ 5% हैं, लेकिन कुल वैल्यू का यह लगभग 65% हिस्सा हैं। मर्चेंट पर लगने वाली यह फीस अंततः महंगे दामों के रूप में ग्राहकों की जेब पर ही भारी पड़ेगी !



