घुटनों पर आई मोदी सरकार तटस्थ स्थान पर वार्ता करने को तैयार आज होगी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधियों की सरकार के साथ बैठक !

नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच आज, 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सरकार ने किसी सरकारी दफ्तर या मंत्री के आवास के बजाय एक तटस्थ स्थान (न्यूट्रल वेन्यू) पर बातचीत करने की CJP की मांग को स्वीकार कर लिया है।

सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह इस वार्ता में शामिल रहेंगे। वहीं CJP की ओर से प्रवक्ता सौरव दास, वैष्णवी गौर और आशुतोष रांका जैसे नेता शामिल हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सरकार इस बैठक में CJP से विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की अपील कर सकती है और एक लिखित प्रस्ताव भी दे सकती है। हालांकि, CJP ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ताजा घटनाक्रम: यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में पेपर लीक के खिलाफ एक और सख्त कानून लाने का संकेत दिया है।


