राष्ट्रीय

आज बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल 12 और 13 सितंबर को अवकाश रहेगा और कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज (11 सितंबर 2026) देशभर के सरकारी और कुछ पुराने निजी बैंकों में हड़ताल है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में शाखा स्तर की सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है
इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू हैं। निजी क्षेत्र के बड़े बैंक (जैसे HDFC, ICICI, Axis) इस हड़ताल से बाहर है

यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग सभी शनिवारों को अवकाश घोषित कर सप्ताह में केवल 5 दिन काम की व्यवस्था शुरू करना है। मार्च 2024 में इस पर सहमति बनी थी, लेकिन वित्त मंत्रालय से अंतिम मंजूरी अभी तक लंबित है

बैंकों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त भर्तियां की जाएं और आउटसोर्सिंग बंद हो

मांगें पूरी न होने पर यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम भी दिया है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×