लिंग के आधार पर भेदभाव की ज़हरीली मासिकता लेकर पेरिस पहुंचे BAPS को एफिल टावर के कर्मचारी संघ का मुहतोड़ जवाब !

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित प्रसिद्ध एफिल टावर को सोमवार (7 सितंबर 2026) को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बंद करना पड़ा। यह पूरा विवाद शनिवार को बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) से जुड़े लगभग 100 लोगों के एक हिंदू धार्मिक प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद शुरू हुआ
(BAPS) बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने माफी मांगी। https://t.co/tI450hnhgE
— News Network 24×7 (@24x7_network) September 8, 2026
एफिल टावर के कर्मचारी संघ (यूनियन) का आरोप है कि इस हिंदू धार्मिक समूह के दौरे के समय महिला कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी या कार्यस्थल से हटने या ‘अदृश्य’ रहने का निर्देश दिया गया था। उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया गया ताकि समूह के संतों का महिलाओं से संपर्क सीमित रहे
यूनियन ने इसे लिंग के आधार पर भेदभाव और महिला कर्मचारियों का अपमान बताते हुए विरोध किया और सोमवार को हड़ताल कर दी, जिससे टावर खुलने में देरी हुई और बाद में इसे बंद करना पड़ा
पेरिस के मेयर इमैनुएल ग्रेगुआर ने इसे पूरी तरह ‘अस्वीकार्य’ बताया और कहा कि ऐतिहासिक स्मारकों या शहर में कहीं भी लैंगिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है



