भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पश्चिम बंगाल में असेंबली इलेक्शन के दौरान कैंपेनिंग के लिए CRPF की गाड़ी के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग की चुप्पी से बवाल !

BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन को पश्चिम बंगाल में कैंपेनिंग के दौरान CRPF की आर्मर्ड गाड़ी का इस्तेमाल करते देखा गया। इस घटना के बाद केंद्र सरकार के रिसोर्स के गलत इस्तेमाल और मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप लगे। CRPF और दूसरे सेंट्रल फोर्स लिलुआ, हावड़ा जैसे इलाकों में इलेक्शन सिक्योरिटी के लिए तैनात हैं।
BJP President @NitinNabin was seen using a CRPF armoured vehicle during the election campaign in West Bengal.
This is a gross misuse of Union government resources for elections. @ECISVEEP and Gyanesh Kumar are very quick to serve notices to Congress, but go silent when it comes… pic.twitter.com/NsUULACOq1
— Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) April 27, 2026
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने वीडियो साझा कर कहा कि यह चुनावों के लिए केंद्र सरकार के रिसोर्स का बहुत बड़ा गलत इस्तेमाल है।
केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कांग्रेस को नोटिस देने में बहुत तेज़ हैं, लेकिन जब बात BJP की आती है तो चुप हो जाते हैं। इससे पता चलता है कि वे नरदेर मोदी की कठपुतली के अलावा कुछ नहीं हैं।



