UNCATEGORIZED

लखनऊ अग्निकांडः “इस बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार का स्तर हर हद पार कर चुका है।” बीजेपी सरकार में सिर्फ लूट मची है।”-अखिलेश

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा सरकार के पास अपनी विफलताओं और जिम्मेदारी से बचने का सबसे आसान तरीका एसआईटी (SIT) का गठन करना है।

 

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब भी कोई बड़ा हादसा होता है, सरकार जांच के नाम पर एसआईटी बना देती है ताकि समय काटा जा सके और बड़े अधिकारियों को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर सभी हदें पार कर चुका है। कमर्शियल गतिविधियों के लिए एनओसी (NOC) और नक्शे पास कराने के नाम पर भारी रिश्वतखोरी चल रही है।

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से कोचिंग सेंटर और व्यावसायिक गतिविधियां कैसे चल रही हैं? सरकार और उसके संबंधित विभाग इन उल्लंघनों पर नजर रखने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

उन्होंने सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को अपर्याप्त बताया। हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश लोग युवा थे, इसलिए सपा प्रमुख ने पीड़ित परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

अखिलेश यादव ने इस दौरान अयोध्या के राम मंदिर मामले से जोड़ते हुए भी तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर में सिंधी समाज द्वारा दान की गई करीब 200 किलो चांदी की शिलाओं के गायब होने या गड़बड़ी की जांच भी एसआईटी कर रही है, लेकिन कोई पारदर्शिता नजर नहीं आ रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×