‘दूसरों की भी मांएं हैं’,महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू,इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गाँधी तक सबके खिलाफ कैसी भाषा इस्तेमाल करती है।जो बोया है वही काट रहे हो।-राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया वीडियो संदेश पर पलटवार करते हुए कहा है कि “दूसरों की भी मां होती हैं” और पीएम को अपनी पार्टी (भाजपा) के नेताओं व ऑनलाइन ट्रोलर्स को भी मर्यादा में रहने की हिदायत देनी चाहिए। मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (एमएनवीएस) के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए राज ठाकरे ने भाजपा की सोशल मीडिया संस्कृति और ‘ट्रोल आर्मी’ पर तीखा हमला बोला।
राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री की इस बात का समर्थन किया कि किसी की मां को गाली देना पूरी तरह गलत है, लेकिन उन्होंने भाजपा को भी आईना दिखाया दूसरों की भी मांएं हैं: ठाकरे ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें और उनकी मां को गाली दी गई, जो निश्चित रूप से गलत है। लेकिन मेरा प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि दूसरों की भी मां होती हैं। आप अपने पार्टी नेताओं को भी हद में रहने का निर्देश दीजिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में यह आक्रामक ऑनलाइन ट्रोलिंग की संस्कृति पिछले 12 सालों (2014 से) में शुरू हुई है। उन्होंने कहा, “जैसा बोया है, वैसा ही काटना पड़ता है।”महापुरुषों का अपमान: राज ठाकरे के मुताबिक, भाजपा की ट्रोल टीमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर समकालीन विपक्षी नेताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती हैं।



