जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारा,कांग्रेस 32, NC 51 सीट पर गठबंधन में लड़ेगी चुनाव !

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट बंटवारा हो गया। इसके तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीट पर गठबंधन में लड़ेगी। 5 सीट पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। वहीं 1 सीट सीपीआई (एम) और 1 सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। हमारे इंडिया गठबंधन का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है, इसलिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर जम्मू-कश्मीर में ऐसी सरकार बनाने जा रहे हैं जो पूरी तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों के अनुकूल हो।

 

वेणुगोपाल ने कहा हमने इस पर चर्चा की है और एक फॉर्मूला तैयार किया है जिसे अब हमारे नेता साझा करेंगे। हम मिलकर लड़ेंगे, हम जम्मू-कश्मीर जीतेंगे। हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×