“नरेन्द्र मोदी और बीजेपी कितनी भी साजिश कर लें, ‘इंडिया’ गठबंधन किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।”-राहुल गाँधी

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर सोमवार को सत्तारूढ़ दल और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला तथा आरोप लगाया की किसान विरोधी विचारधारा मोदी सरकार का डीएनए है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा की यदि सत्तारूढ़ दल अपनी सांसद की टिप्पणियों से असहमत है तो उन्हें पार्टी से बाहर करे।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को बीजेपी सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना बीजेपी की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।”
उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।



