जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर: ‘झूठे केस में फंसाने’ की धमकी देकर मोदी और शाह की बीजेपी के पुलवामा जिला अध्यक्ष इंजीनियर सैयद शौकत गयूर अंद्राबी ने मांगे पैसे, मामला दर्ज,

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में एक भाजपा नेता द्वारा ठेकेदार को ‘पब्लिक सेफ्टी एक्ट’ (PSA) के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन पैसे मांगने का गंभीर मामला सामने आया है।इस मामले के सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर (FIR No. 0145/2026) दर्ज की है और भारतीय जनता पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है।

पुलिस ने यह आपराधिक मामला भाजपा के पुलवामा जिला अध्यक्ष इंजीनियर सैयद शौकत गयूर अंद्राबी (Er Syed Showkat Gayoor Andrabi) के खिलाफ दर्ज किया है।

एक स्थानीय ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गुरुद्वारा प्रबंधक के काम के लिए वैध अनुमति के साथ मिट्टी निकालने का काम कर रहा था। आरोप है कि शौकत गयूर ने ८ अगस्त को उसके काम में बाधा डाली, गाड़ियों को रोका और ₹5 लाख की रंगदारी (रिश्वत) मांगी।

ठेकेदार का आरोप है कि पैसे न देने पर भाजपा नेता ने अपनी राजनीतिक स्थिति और प्रभाव का धौंस दिखाया। उन्होंने धमकी दी कि वह ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर कड़ा पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) लगवाकर उन्हें जेल भिजवा देंगे।

शिकायत के अनुसार, आरोपी नेता के लगातार दबाव, धमकी और डर के कारण ठेकेदार ने इससे पहले नवंबर में भी दो किस्तों में उन्हें ₹54,000 दिए थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×