जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कैब, 10 लोगों की मौत,राहत बचाव के लिए पहुंची SDRF और पुलिस !

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैब खाई में गिर गई। इसके चलते दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी एक कैब रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने कहा, ”दुर्घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस, एसडीआरफ, रामबन सिविल क्यूआरटी टीमें मौके पर पहुंची हैं। टीम ने बचाव अभियान शुरू किया है।

यह हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास का है। कैब जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। लेकिन रामबन में अचानक अनियंत्रित हो गई। हताहतों की सटीक संख्या और जीवित बचे लोगों की स्थिति का पता नहीं चल सका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×