चंदा और चढ़ावा चोरी के पैसो से खरीदे जाते है MP और MLA ? कभी बड़ा मालिक नाराज़ हो गया तो पैसो का इंतज़ाम तो होना चाहिए ना , J&K में अब NC विधायकों को 30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उनकी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार को गिराने की साजिश रचने और विधायकों को 20 से 30 करोड़ रुपये तथा मंत्री पद का लालच देने का गंभीर आरोप लगाया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि जम्मू क्षेत्र के नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल कराने का ऑफर दिया गया था।बीजेपी नेता और वकील का नाम: उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के एक पदाधिकारी, जो सुप्रीम कोर्ट के वकील भी हैं, बंद दरवाजों के पीछे उनके विधायकों से संपर्क साध रहे हैं।’पिछले दरवाजे से एंट्री’ की कोशिश: मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी पिछले दरवाजे से जम्मू-कश्मीर की सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, लेकिन नेकां का कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भी इन दावों का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी को तोड़ने की कोशिशें पहले भी हुई हैं और कार्यकर्ताओं को इससे निराश होने की जरूरत नहीं है।भाजपा (BJP) का पलटवारआरोपों को बताया बेबुनियाद: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने इन आरोपों को पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन बताया है।
90 सदस्यों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बहुमत के लिए 46 विधायकों की आवश्यकता है। वर्तमान में उमर अब्दुल्ला सरकार पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में है:नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 41 विधायककांग्रेस (बाहरी समर्थन): 6 विधायकअन्य (निर्दलीय और माकपा): 5 निर्दलीय और 1 CPM विधायक का समर्थन प्राप्त है।



