पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 पार्षद सहित कई नेता हुए AAP में शामिल !
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 पार्षद सहित कई नेता हुए AAP में शामिल !
पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की अमृतसर इकाई के कई नेता गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए।
Punjab | Amritsar Congress counsellors Priyanka Sharma, Mandeep Ahuja, Gurjeet Kaur join Aam Aadmi Party (AAP) in the presence of party leader Manish Sisodia.
Yesterday Amritsar Mayor Karamjit Singh Rintu had joined AAP. pic.twitter.com/WLf9wzFwIU
— ANI (@ANI) February 17, 2022
तीन पार्षद कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मनीष सिसोदिया ने प्रियंका शर्मा, मंदीप आहूजा, गुरजीत कौर को पार्टी में शामिल कराया है।
गौरतलब है कि अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू कल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।