उत्तरप्रदेश

19वीं मंजिल से घरेलू सहायिका ने लगाई छलांग, मालिक पर मारपीट करने और उसे सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप !

उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्ध नगर से जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 में दिल दहला देने खबर सामने आई है जहां एक घर का कामकाज करने वाली 17 वर्षीय घरेलू सहायिका ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। ऐसा कहा जा रहा है कि वह 8वीं मंजिल के एक फ्लैट से बहार निकली जहां पर वह काम करती थी। उसके बाद लगभग 9 बजे के आसपास छत पर जाने के लिए उसने लिफ्ट ली। इसके कुछ देर बाद वह मृत पाई गई थी। उसके परिवार और घरेलू कर्मचारियों ने उसके आरोप लगाया है। उन्होंने मालिक पर मारपीट करने और उसे सीढ़ियों से धक्का देने का आरोप लगाते हुए सोसायटी में विरोध प्रदर्शन किया।

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए छत पर जाते समय गार्ड का फोन उधार लिया था। हादसे की जानकारी मिलते ही बिसरख पुलिस स्टेशन से एक टीम सोसायटी में पहुंची। जब गार्ड से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सुबह 8.30 बजे के आसपास लड़की और उसकी मां सोसायटी में प्रवेश की थी। दोनों कॉन्डोमिनियम में घरेलू नौकर के रूप में काम करते थे।

अतिरिक्त DCP (मध्य नोएडा) हिरदेश कठेरिया ने अनुसार, ‘लड़की की मां ने कहा कि उन्हें उनकी बेटी के मालिक ने फोन किया. लड़की की मां ने आरोप लगाया, “उसने मुझसे उनके टावर के नीचे आने को कहा. मैंने देखा कि मेरी लड़की वहाँ मरी पड़ी हुई थी उसके कपड़े फटे हुए थे। हमें संदेह है कि उसके मालिक ने उसके साथ मारपीट की और उसे सीढ़ी से धक्का दे दिया।’

DCP सुनीति ने जानकारी देते हे बताया किफिलहाल सभी पहलुओं की जांच हो रही है। उन्होंने बाताया,’गिरने के बाद कपड़े फटे हो इस बात की पूरा संभावना है। फुटेज में देखके पता लग रहा है कि लड़की अकेले 19वीं मंजिल पर जा रही है।’पुलिस के सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि, विजय नगर के उस लड़के की भीपुलिस तलाश कर रही है जिसके साथ लड़की ने आखिरी बार बात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×