छत्तीसगढ़

हिंसा की आग में सुलग उठा छत्तीसगढ़ ,बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान भारी हिंसा, कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने कई वाहन जलाए !

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धार्मिक स्तंभ जैतखंभ को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में सतनामी समाज का आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया। सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने जैतखंभ को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन इससे सतनामी समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे और वे पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच चाहते हैं।


 

बीते महीने 15 और 16 मई की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी के महकौनी गांव में स्थित संत अमर दास की तपोभूमि पवित्र अमर गुफा में पवित्र प्रतीक जैतखंभ को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में विरोध-प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था।

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हुए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगा दिए थे। लेकिन भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग कलेक्ट्रेट में घुस गए और उन्होंने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं भीड़ ने कलेक्ट्रेट में आगजनी को भी अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×