खेल जगत

भाजपा सांसद व् WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में खुलकर आगे आयी कांग्रेस के बाद अब पूर्व राज्यपाल सतपाल मालिक का एलान जंतर मंतर धरने पर पहुँच कर करेंगे खिलाडियों की मांग का समर्थन !

भाजपा सांसद व् WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में खुलकर आगे आयी कांग्रेस के बाद अब पूर्व राज्यपाल सतपाल मालिक का एलान जंतर मंतर धरने पर पहुँच कर करेंगे खिलाडियों की मांग का समर्थन !

महिला कुश्ती में देश का नाम ऊंचा करने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत पर भाजपा सांसद अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है 3 दिन से जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला खिलाड़ियों का साथ देने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नेत्ता डिसूज़ा जंतर मंतर धरना स्थल पर पहुंची थी और खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया !


वंही अब दूसरी और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपाल मालिक ने बयान जारी कर खिलाड़ियों की मांगो का समर्थन किया है साथ ही उन्होंने ये वादा भी किया है की वो खुद जंतर मंतर धरना स्थल पर जाकर महिला खिलाड़ियों से मिलेंगे !

आपको बता दें खिलाड़ी बीते तीन महीने से न्याय की गुहार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। तब खेल मंत्रालय ने दबाव में आकर जांच कमेटी गठित कर दी थी और फेडरेशन अध्यक्ष को पद से हटा दिया था। अब तीन महीने बाद भी जांच कमेटी की कोई रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी फेडरेशन अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की मांग कर रहे है। कार्रवाई नहीं होने से खिलाड़ियों को दोबारा जंतर मंतर पर आकर धरना देना पड़ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×