मध्य प्रदेश- इंदौर के बाणगंगा इलाके में बेकाबू क्रेन का कहर! चार लोगों की मौत,जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल !
मध्य प्रदेश- इंदौर के बाणगंगा इलाके में बेकाबू क्रेन का कहर! चार लोगों की मौत,जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल !
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शहर के बाणगंगा इलाके में उस वक्त हुआ जब एक बेकाबू क्रेन सामने चल रहे बाइक सवारों के लिए काल बन गई और दो बाइकों को कुचल दिया। घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक क्रेन ब्रिज से उतर रही थी इसी दौरान ब्रेक फेल होने के कारण क्रेन आगे चल रही दो बाइकों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, सभी के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार परिवार शादी में शामिल होकर लौट रहा था। मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों के नाम रितेश किशोर (उम्र-16 साल), शरद किशोर (उम्र-6 साल), राम चंगीराम (उम्र-13 साल) और सुनील परमार (उम्र-56 साल) बताए गए हैं। सभी मृतक कावेरी नगर के निवासी थे।