नई दिल्ली
दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा । रिपोर्ट के मतुाबिक, करीब 10 लोगों की मौत !

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली. इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई.दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बाकी लोगों के लिए खोज अभियान जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घायलों की स्थिति पर अपडेट बताया जा सकेगा।
फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर अपना काम कर रही है आग लगने से कुल कितनी मौते हुई है इसकी आधिकारिक जानकारी अभी मिलना बाकी है !



