उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी गठित करेंगे !
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी गठित करेंगे !
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी नई बीजेपी सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, ज़मीन जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून हो, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।
The announcement I'm going to make is a resolution of my party & will be fulfilled as soon as the new BJP govt is formed. To keep the culture and heritage of 'Devbhoomi' intact is our prime duty, we are committed to this: CM Pushkar S Dhami, in Khatima #UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/CpQoktt2Ml
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 12, 2022