राष्ट्रीय

बीजेपी का नफरत भरा हिंसा का मॉडल अन्याय का मॉडल,देश में धर्म को बनाया जा रहा राजनीतिक हथियार’, – राहुल गांंधी

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और महाराष्ट्र में इसकी समाप्ति होगी। यात्रा का आज तीसरा दिन है और मणिपुर से रवाना हुई यह यात्रा मंगलवार को नागालैंड पहुंच गई है।

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में पहुंचने पर राहुल गांधी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। राहुल गांधी ने कोहिमा में वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने नगालैंड के कोहिमा में मीडिया से बात भी की। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल हमने देश को, अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक (भारत जोड़ो) यात्रा की थी। इसके बाद हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए। हमने पूर्व से पश्चिम तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने पर मुझे इस बात की खुशी हो रही है।

 

वहीं राम मंदिर के उद्घाटन संबंधी कार्यक्रम पर राहुल गांधी ने कहा कि  राम मंदिर के उद्घाटन संबंधी कार्यक्रम को लेकर हिंदू धर्म के अहम लोगों ने भी सवाल दागे हैं कि 22 तारीख का कार्यक्रम चुनावी हो गया है। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक रंग दिए जाने की वजह से ही कांग्रेस अध्यक्ष ने नहीं जाने का फैसला लिया है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हालांकि, हमारी पार्टी और गठबंधन में से जो लोग भी वहां जाना चाहे जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×