खेल जगत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराया, 4-0 से जीता स्वर्ण पदक !

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एकतरफा फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे. संगीता और वंदना

भारत ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले, शनिवार को देश की बेटियों ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

जानकारी के अनुसार, रविवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फाइनल खेला गया था। जीत के बाद, हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर एलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसकी के साथ सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने कहा कि हमें फाइनल में 4-0 से जीत की अपेक्षा नहीं थी। हम बहुत खुश हैं। मैच देखने आए प्रशंसकों ने टीम का बहुत हौसला बढ़ाया। हमारी बहुत मदद की। सभी उत्साहित थे। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। जापान ने बहुत भी अच्छा खेला… हाफ टाइम में यही बात की थी कि हमें आक्रामक खेलना है।

बता दें, भारत ने इससे पहले सिंगापुर में 2016 में अपना पहला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। वहीं, जापान 2013 और 2021 का विजेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×