उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश’-मुज़फ्फरनगर में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक से फोन पर अभद्रता करने के आरोप !

जनपद मुजफ्फरनगर भाजपा BJP जिलाअध्यक्ष पर BJP की महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने का लगा आरोप, महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक खुलकर सामने आई हैं,

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक कचहरी में पहुंची और मीडिया कर्मियों के समक्ष अपने साथ जिलाध्यक्ष द्वारा किये गए दुर्व्यवहार की जानकारी दी। सुनीता मलिक ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षो से भाजपा में विभिन्न पदों पर काम करती आ रही है और वर्तमान में महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष है।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके गांव पीनना में एक विवाद हो गया था, जिसमें पुलिस एक व्यक्ति को शहर कोतवाली पकड़कर ले आई थी। सत्तारूढ पार्टी की नेता होने के कारण उनके पास उक्त व्यक्ति के परिजन मदद मांगने आये, जिस पर वह उनके साथ शहर कोतवाली पहुंची, जहां पर कोतवाल ने उन्हें तवज्जो नहीं दी और उनके कहने के बावजूद उक्त व्यक्ति को नहीं छोड़ा। इससे उन्हें बेहद ठेस पहुंची, तो उन्होंने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को फोन कर इस मामले की जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×