‘रेखा का धोखा’,दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये और मुफ्त रसोई गैस देने का वादा भी जुमला निकला ,-कांग्रेस

दिल्ली में बीजेपी की सरकार के 10 महीने पूरे होने के बावजूद महिलाओं को अभी तक 2,500 रुपये मासिक देने का वादा पूरा नहीं किया गया है । कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को ‘रेखा का धोखा’ मिला है।
दिल्ली की महिलाओं से किया वादा भूल गई भाजपा सरकार?
हर महीने ₹2500 देने का वादा सिर्फ चुनावी जुमला था क्या?
आज AICC कार्यालय पर प्रेस वार्ता के माध्यम से इन झूठी गारंटी देने वालों का चेहरा बेनकाब किया और उनकी सच्चाई से अवगत कराया।
इस दौरान @INCDelhi प्रभारी @qazinizamuddin… pic.twitter.com/rUlc4WqLFA
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) November 25, 2025
निजामुद्दीन ने कहा, ‘‘बीजेपी ने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया था। इसके साथ ही त्योहारों पर मुफ्त रसोई गैस देने की भी बात की गई थी- ये वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों जनता से सिर्फ झूठे वादे करते हैं।
देवेंद्र यादव ने दावा किया कि ये घोषणाएं बड़ी-बड़ी रैलियों में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी, लेकिन आज 10 महीने बीतने के बाद भी सारे वादे अधूरे रह गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी दिल्ली की माताएं-बहनें आज भी उन 2,500 रुपये का इंतजार कर रही हैं।’’ यादव ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से चेकनुमा लाखों पर्चियां बांटी जाएंगी, जिन पर दिल्ली सरकार की विफलता का उल्लेख है।



