बिहार: पुनपुन इलाके में घर की दीवार गिरने से कई घायल, 40 को मलबे से निकाला गया; पूजा के लिए 100 लोग से अधिक लोग थे जमा
![](https://newsnetwork24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/download-9.jpg)
पटना के पुनपुन इलाके में श्रीपालपुर गांव स्थित एक घर की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए है। खबर लिखे जाने तक 40 लोगों को मलबे से निकाला गया है। वहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गयी है।
मिली खबर के मुताबिक इस घर में आसपास के लोग एक खास अवसर पर पूजा के लिए जमा हुए थे। इसी समय घर की एक दीवार गिर गयी। इसके नीचे दब कर दर्जनों लोग घायल हो गये।
घटना के बारे में SDPO मसौढ़ी कन्हैया सिंह ने बताया, “श्रीपालपुर गांव में एक घर की दीवार गिरने की सूचना मिली। यह भी पता चला कि कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना पर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। मौके से लगभग 40 लोगों को घायल अवस्था में मलबे से निकाला गया।“ सिंह ने बताया कि मौके पर लगभग 100 लोग पूजा-पाठ के संबंध में एकत्रित हुए थे। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है।”